इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। लगातार जागरूकता और चालानी कार्रवाई के बावजूद रॉन्ग साइड वाहन चलाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अब FIR दर्ज कराई जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने चार लोगों को चिन्हित कर अन्नपूर्णा थाने में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक चाणक्यपुरी चौराहे पर ये लोग रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चलाने का प्रयास कर रहे थे, जिससे हादसे की स्थिति बन रही थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 125 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ FIR समेत कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 🔑 5 KEY POINTS रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर अब FIR दर्ज। यातायात पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मामला चाणक्यपुरी चौराहे से जुड़ा है। अन्नपूर्णा थाने में BNS की धारा 285 और 125 सहित संबंधित धाराओं में केस। लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर चालान के साथ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
इंदौर में Wrong Side Driving पर FIR | 4 लोगों पर केस | Traffic Police का सख्त Action
