इंदौर में सूने मकानों के 2 चोर गिरफ्तार | ₹4.5 लाख की Gold Jewellery बरामद | Lasudia Crime News

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को Police ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 32 ग्राम Gold Jewellery, जिसकी कीमत लगभग ₹4.5 लाख बताई गई है, बरामद की गई है। महालक्ष्मी नगर में 12 और 20 अगस्त को दो सूने मकानों के ताले तोड़कर Gold Jewellery और नकदी चोरी की गई थी। मामले की जांच के दौरान Police ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक जैसे हुलिए के दो संदिग्ध नजर आए। जांच के आधार पर Police साहिल बिष्ट तक पहुंची। पूछताछ में साहिल ने अपने साथी अनुराग उर्फ भय्यू दुबे के साथ दोनों वारदात करना स्वीकार किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Police के अनुसार, साहिल पर पहले से चोरी, मारपीट और NDPS Act के 15 अपराध, जबकि अनुराग पर चोरी, Chain Snatching और मारपीट के 4 अपराध दर्ज हैं। दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। 🚔 🎙️ सुनिए, क्या बोले एडिशनल DCP अमरेंद्र सिंह। इस मामले पर आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़ AI tools are used for editing. #IndoreNews#Indore#Lasudia#CrimeNews#TheftNews#GoldJewellery#PoliceAction#CCTV#MPNews#MadhyaPradesh#BreakingNews#NewsUpdate