प्रेम विवाह किया तो गांव में एंट्री बंद! पंचायत के फैसले पर उठे सवाल | Punjab News

पंजाब के रूमी गांव में प्रेम विवाह को लेकर पंचायत के एक फैसले ने चर्चा शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई बैठक में तय किया गया कि गांव का कोई युवक अपनी ही गांव की लड़की से प्रेम विवाह करता है या उसे लेकर जाता है, तो उसके सामाजिक बहिष्कार और गांव में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है। यदि युवक का परिवार उसका साथ देता है तो परिवार के सामाजिक बहिष्कार की भी बात कही गई है। पंचायत ने ऐसे परिवारों को सामाजिक संस्थाओं और खेल क्लबों की ओर से सहयोग नहीं देने की बात भी कही है। पंचायत के अनुसार, यह फैसला केवल रूमी गांव तक सीमित नहीं रहेगा। आसपास के गांवों में जल्द महापंचायत बुलाकर ऐसे फैसलों को लागू करने पर विचार किया जाएगा। इस फैसले के बाद व्यक्तिगत पसंद से विवाह, सामाजिक दबाव और कानूनी अधिकारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विवाह जैसे निजी निर्णय में व्यक्ति की इच्छा और कानून द्वारा दिए गए अधिकार महत्वपूर्ण हैं। 📢 Readers’ Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़ क्या प्रेम विवाह को लेकर पंचायत का ऐसा फैसला उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। AI tools are used for editing.