Indore Gas Pipeline Blast | Suman Nagar में खुदाई के दौरान ब्लास्ट, आग में 3 लोग झुलसे | Vijay Nagar

INDORE, Madhya Pradesh इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की सुमन नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम वाटर रिचार्जिंग के लिए की जा रही पाइलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अवंतिका गैस कंपनी की हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और आग भड़क उठी। हादसे में वहां से गुजर रहे तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि खुदाई मशीन करीब तीन मीटर गहराई तक पहुंची थी, तभी जमीन के भीतर से गुजर रही पाइपलाइन प्रभावित हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस वीडियो में देखिए: कैसे खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई ब्लास्ट के बाद कैसे आग भड़की हादसे में कितने लोग घायल हुए मौके पर मचे हड़कंप की पूरी कहानी