धार जिले के धामनोद में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी रोहित गंगारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी के नाम पर पैसे का झांसा देने, दूसरी शादी के लिए दबाव बनाने और महिला के साथ मारपीट करने के आरोप हैं।
मामले में थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 385/2026 के तहत BNS की धारा 127(4), 143(2), 115(2) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और SDOP मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
क्या ऐसे मामलों में त्वरित पुलिस कार्रवाई जरूरी है? कमेंट कर अपनी राय बताएं।
