दीपावली के त्योहार पर मुंबई और पुणे से इंदौर आने वाले यात्रियों को महंगे बस टिकटों का सामना करना पड़ रहा है। उपलब्ध बुकिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी के अनुसार, मुंबई से इंदौर का बस किराया 5,500 रुपये तक और पुणे से इंदौर का किराया करीब 6,000 रुपये तक पहुंच गया है। 4 से 7 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर बसों की संख्या और किराए में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग, सीटों की उपलब्धता और लंबी वेटिंग के कारण घर लौटने वालों की परेशानी बढ़ रही है। बस और सीट की श्रेणी के अनुसार किराए अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि त्योहारों के दौरान बस किराए की निगरानी के लिए परिवहन विभाग क्या कदम उठाएगा?
दीपावली पर बस किराए की मार: मुंबई से इंदौर ₹5,500, पुणे से ₹6,000 तक पहुंचा किराया
