इंदौर चंदन नगर में बदमाशों का आतंक! आधा दर्जन कारों के कांच फोड़े | Indore Crime News

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में बदमाशों का आतंक सामने आया है। रविवार को बदमाशों ने अलग-अलग गलियों में खड़ी कई कारों पर पथराव कर उनके कांच फोड़ दिए। रहवासियों के मुताबिक करीब आधा दर्जन कारों को निशाना बनाया गया है, जबकि पुलिस को फिलहाल करीब तीन कारों के कांच टूटने की जानकारी मिली है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार मालिकों से जानकारी ली। पुलिस अब राज नगर पुलिस चौकी और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी इलाके में एक पार्षद समेत करीब पांच कारों के कांच बदमाशों ने फोड़े थे। उस मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया था। अब दोबारा सामने आई इस घटना से स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 🔔 ऐसी ही स्थानीय और बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें और 📲 Share जरूर करें। 💬 आपके इलाके में ऐसी घटनाएं हो रही हैं? हमें कमेंट में बताएं। #IndoreNews#Indore#ChandanNagar#CrimeNews#MPNews#MadhyaPradesh#BreakingNews#IndoreCrime#CCTV#ViralNews AI tools are used for editing.