इंदौर के नए जिला अस्पताल का शुभारंभ 18 जुलाई से होने जा रहा है। पहले चरण में मेटरनिटी विंग, एक्स-रे, 34 बेड की प्रसूति इकाई और नवजात शिशु विशेष देखभाल इकाई (SNCU) शुरू होगी। अस्पताल के संचालन के लिए 166 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इससे एमटीएच और एमवाय अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होने की उम्मीद है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करें।
इंदौर नया जिला अस्पताल 18 जुलाई से शुरू | 166 डॉक्टरों की तैनाती | MY और MTH पर घटेगा मरीजों का दबाव
