इंदौर NEET Scam: AI और Instagram से फर्जी पेपर बेचने वाला अक्षय मालवीय गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने NEET परीक्षा के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अक्षय मालवीय के रूप में हुई है, जो लॉ कॉलेज का प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस के मुताबिक आरोपी Instagram पर NEET पेपर लीक होने का झांसा देकर छात्रों से ऑनलाइन पैसे वसूलता था और बाद में उन्हें PDF फॉर्मेट में फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी पुराने प्रश्नपत्रों और AI tools / ChatGPT की मदद से नकली पेपर तैयार करता था और उन्हें असली लीक पेपर बताकर बेचता था। यह कार्रवाई राजस्थान के कोटा से मिले इनपुट के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं, जिनसे कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। इस वीडियो में जानिए: आरोपी अक्षय मालवीय कैसे चला रहा था NEET फ्रॉड? Instagram और AI tools की मदद से कैसे तैयार किए जा रहे थे फर्जी पेपर? छात्रों से किस तरह ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता था? पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है? 💬 आपकी राय क्या है? क्या एग्जाम फ्रॉड और साइबर ठगी पर और सख्त कानून व कार्रवाई की जरूरत है? Comment में जरूर बताइए।