इंदौर Viral Video पर पुलिस का बड़ा एक्शन | खाने के विवाद में मारपीट, दोनों आरोपियों पर केस दर्ज |

🚨 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आस्था टॉकीज के पास हुई इस घटना की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 👮 एडीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर घटना की निगरानी की जाती है और कानून का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। 💬 इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।