बालाघाट के फोर्टिफाइड चावल मामले में जांच लगातार तेज हो रही है। अब तक 17 ट्रक जब्त, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ और 13 से ज्यादा लोगों को नामजद किया जा चुका है। जांच एजेंसियां कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। मामले की शुरुआत 3 जून को सरकारी फोर्टिफाइड चावल से भरे ट्रक के पकड़े जाने से हुई थी। सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है, जबकि एफसीआई ने कहा है कि चावल के आवंटन में नीति का उल्लंघन नहीं हुआ। 📌 इस वीडियो में जानिए: फोर्टिफाइड चावल मामला क्या है? अब तक जांच में क्या-क्या सामने आया? कितने ट्रक जब्त हुए? सरकार और एफसीआई का क्या कहना है? 💬 इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें।
फोर्टिफाइड चावल मामला: 17 ट्रक जब्त | 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ | जांच तेज
