बड़वानी में बड़ा एक्शन! डिप्टी कलेक्टर समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड | CM Mohan Yadav

🚨 बड़वानी में जन-विश्वास अभियान के दौरान जनता की शिकायतों पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने आम जनता से सीधे संवाद के दौरान सरकारी कामकाज में लापरवाही से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ⚠️ डिप्टी कलेक्टर समेत 7 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। शिकायतों में नामांतरण के मामलों में देरी, प्रधानमंत्री आवास योजना और संबल योजना से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य मामलों का उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता को परेशान करने और सरकारी काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 💬 क्या इस तरह की कार्रवाई से सरकारी कामकाज में सुधार आएगा? अपनी राय Comment में बताइए। 🎥 AI tools are used in editing. #Barwani#MadhyaPradesh#MohanYadav#MPNews#जनविश्वासअभियान#GovernmentAction#BreakingNews#BarwaniNews#ReadersOpinion