भोपाल Master Plan-2041 का Draft जारी | 50-100 मंजिला इमारतों की तैयारी? | Bhopal News

भोपाल के Master Plan-2041 का Draft जारी होने के बाद शहर के भविष्य के विकास का खाका सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक नियोजित क्षेत्र 505 से बढ़कर 880 वर्ग किलोमीटर करने का प्रस्ताव है। 90 की जगह 169 गांव और करीब 53 लाख आबादी को ध्यान में रखा गया है। वहीं मुंबई जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर 50 से 100 मंजिला इमारतों की संभावना भी रखी गई है।

इसके अलावा करीब 51 किलोमीटर के Growth Corridor और नए विकास क्षेत्रों के प्रस्ताव भी सामने आए हैं। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद करीब 6 महीने में फाइनल Master Plan तैयार होने की बात कही गई है।

वहीं इंदौर के Master Plan का Draft तैयार होने और मंत्रालय को भेजे जाने का दावा किया गया है।

📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़