वार्ड 16 में सवाल सिर्फ व्यवहार का नहीं, अधिकार और जवाबदेही का भी | Mukesh Dharkar

वार्ड 16 में पार्षद पति मुकेश धारकर की कार्यशैली और आम लोगों से बातचीत के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति स्वयं निर्वाचित पार्षद नहीं है, तो सार्वजनिक कार्यों में उसकी आधिकारिक भूमिका क्या है? जनता ने अपने पार्षद को चुना है। ऐसे में वार्ड की समस्याओं और नागरिकों की शिकायतों को लेकर कौन व्यक्ति किस अधिकार से हस्तक्षेप कर रहा है—यह स्पष्ट होना जरूरी है। दूसरा सवाल आम लोगों से संवाद के तरीके को लेकर है। जनता सवाल पूछ सकती है, शिकायत कर सकती है और अपने अधिकारों की बात कर सकती है। ऐसे में क्या जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्य का जनता से बातचीत करने का यह तरीका उचित है? सवाल किसी व्यक्ति विशेष से ज्यादा व्यवस्था से है—आखिर सार्वजनिक काम कौन करेगा, किस अधिकार से करेगा और जनता के साथ कैसा व्यवहार करेगा? Readers Opinion पूछता है—क्या जनता को अपने ही प्रतिनिधियों से सम्मानपूर्वक बात करने का अधिकार नहीं है? 📢 Readers Opinion – अब आपकी खबर हमारी आवाज़