हाईकोर्ट के आदेश पर जिनी झाला अहमदाबाद एयरलिफ्ट | इलाज का पूरा खर्च उठाएगी मप्र सरकार

इंदौर के विजयनगर गैस पाइपलाइन हादसे में गंभीर रूप से घायल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनी झाला को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद के जायडस हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने एडवोकेट रितेश ईनानी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि जिनी का इलाज अहमदाबाद में कराया जाए और उपचार का पूरा खर्च मध्य प्रदेश सरकार वहन करेगी। अहमदाबाद रवाना होने से पहले जिनी झाला ने मीडिया से चर्चा में हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस हादसे से उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके करियर और महंगे उपकरणों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Subscribe करें।