इंदौर गरबा महोत्सव में सुरक्षा पर सवाल, आयोजक पर FIR और गार्डन सील

इंदौर के विजय नगर स्थित सजन प्रभा गार्डन में रास रात्रि गरबा महोत्सव के दौरान बिना प्रवेश पास एक व्यक्ति मिलने के बाद आयोजक पर FIR दर्ज हुई। आयोजन की अनुमति निरस्त और गार्डन सील करने की कार्रवाई की गई।