सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल आज इंदौर पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर चिंटू वर्मा ने दोनों गायिकाओं का आत्मीय स्वागत किया। दोनों गायिकाएं आज देपालपुर में आयोजित भजन संध्या में भाग लेंगी। आयोजक चिंटू वर्मा द्वारा यह भजन संध्या पिछले 31 वर्षों से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुतियां होंगी।
अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल पहुंचीं इंदौर, देपालपुर में आज भजन संध्या
