इंदौर में बुजुर्ग से मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में रुपए के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट का आरोप है। घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल हॉकी व कार जब्त की।

डीसीपी नरेंद्र रावत ने मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी है।