इंदौर में नवरात्रि के अवसर पर संस्था श्री राजवंश द्वारा माता बिजासन के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के लिए लगातार 72 घंटे तक अखंड प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय राजेंद्र शुक्ला की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत तीन दिनों तक सुबह-शाम गरमा-गरम खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। संस्था के अनुसार, पिछले तीन वर्षों से यह सेवा कार्य किया जा रहा है और प्रतिदिन करीब एक लाख से सवा लाख लोगों तक प्रसाद पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। संस्था के दीपम शुक्ला ने इस अवसर पर जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से पानी बचाने की अपील की।
इंदौर में 72 घंटे अखंड प्रसाद वितरण, माता बिजासन के भक्तों की सेवा
