इंदौर की कबड्डी खिलाड़ी मुस्कान शर्मा ने भारतीय महिला टीम का हिस्सा बनकर कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। अहमदाबाद में 31 अक्टूबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से हराकर पहली बार आयोजित इस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 6 मुकाबले जीते। मुस्कान पिछले 10 वर्षों से कबड्डी खेल रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से इंदौर में खुशी और गर्व का माहौल है।
इंदौर की मुस्कान शर्मा ने कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में जीता गोल्ड मेडल
