इंदौर जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र की रॉयल रेसीडेंसी, भाटखेड़ी में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने प्रवीन पाटीदार के मकान नंबर 200 का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और ₹1.90 लाख नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹2.50 लाख बताई गई है। किशनगंज थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 💬 सवाल: रिहायशी कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कौन-से सुरक्षा इंतजाम सबसे जरूरी हैं?
इंदौर के किशनगंज में चोरी, ₹1.90 लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश
