महू की इंद्रा कॉलोनी में 71 वर्षीय बुजुर्ग दीपचंद्र पिता अमीरचंद्र सोदे के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पैसों का लालच देकर उनसे अपने खाते में रकम जमा करवाई। मामले में महू पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान और धोखाधड़ी की कुल रकम के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महू में 71 वर्षीय बुजुर्ग से धोखाधड़ी, पैसों का लालच देकर खाते में जमा कराई रकम
