मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र स्थित बमोरी गांव में रविवार सुबह करीब 5 बजे दो चीते एक घर के आंगन में घुस गए और गाय के दो बछड़ों का शिकार कर लिया। बछड़ों की आवाज सुनकर जागे दंपती ने चीतों को सामने देखा और अपनी जान बचाकर वहां से भागे। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की निगरानी टीम मौके पर पहुंची। गांव और आसपास के क्षेत्रों में चीतों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। किसानों को खेतों में रात के समय फसलों की सिंचाई के दौरान भी सुरक्षा की चिंता सता रही है। ऐसे में वन्यजीवों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है।
श्योपुर के बमोरी गांव में घर के आंगन में घुसे दो चीते, दो बछड़ों का शिकार
