धार में महू-नीमच रोड पर भीषण हादसा: कार में आग लगने से 4 युवकों की मौत, एक घायल इंदौर रेफर

धार जिले में महू-नीमच रोड पर सादलपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी, चेतन पिता जीवन चौधरी, अनमोल पिता तिवारी चौधरी और अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी के रूप में हुई है। हादसे में घायल तुषार पिता मुकेश मंडलोई को धार जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *