राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम पाटलीकला में एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और डकैती किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि तंवर के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे आरोपियों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। शिकायत में सोने की बालियां, चांदी के आभूषण, पशु, अनाज, पानी की मोटर और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से 3 भैंस, 2 छोटे पाड़ा, 1 पाड़ी, 6 बकरी, 1 घोड़ी और चांदी की 2 नेवरियां बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य 5 आरोपियों की तलाश जारी है और जांच जारी है।
राजगढ़ के पाटलीकला गांव में डकैती के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पशु और चांदी के आभूषण बरामद
