देवास में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार

देवास जिले के ग्राम चंदाना में अवैध शराब कारोबार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद जायसवाल सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 54 लीटर देशी शराब, MP09CF3645 नंबर की एक वर्ना कार, 10 मोबाइल फोन और ₹10,000 नकद जब्त किए गए हैं। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब ₹7.25 लाख बताई गई है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को प्रताप नगर-अंबेडकर नगर क्षेत्र में एक सफेद वर्ना कार की तलाशी के दौरान डिक्की से देशी शराब की 6 पेटियां बरामद हुई थीं। इसके बाद कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि ग्राम चंदाना में 15 और 18 अक्टूबर को दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामलों की जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। हालांकि, उपलब्ध जानकारी से इन मौतों और बरामद शराब के बीच सीधा संबंध स्थापित नहीं होता। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *