पीथमपुर की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में खराब सड़कों, गड्ढों, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने MPRDC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जबकि उद्योग प्रतिनिधियों ने टोल से महिंद्रा ब्रिज तक के सफर में 45 से 50 मिनट लगने की समस्या सामने रखी। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद सीसी पावर चौराहे पर महीनों से बंद ट्रैफिक सिग्नल चालू किया गया। कलेक्टर उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हुई थी। सड़क पर बने गड्ढे को लेकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रशासन ने अवैध पार्किंग पर चालानी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने, एंबुलेंस व्यवस्था मजबूत करने और औद्योगिक सुरक्षा में सुधार के निर्देश दिए हैं। अब अगले 15 दिनों में इन निर्देशों पर कितना अमल होता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *