महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित मारुति नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। देवकृपा होटल के पास स्थित एक दुकान से अज्ञात बदमाश गैस टंकी, सिगरेट और गुटखा के पैकेट, भट्टी सहित ₹1,000 नकद चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹9,500 बताई गई है। फरियादी प्रिया तिवारी की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Patalpani Waterfall in Full Flow | Mahu Monsoon Update | Heavy Rain Brings Spectacular View
महू में हुई तेज बारिश के बाद प्रसिद्ध पातालपानी जलप्रपात पूरे वेग से बहने लगा है। मानसून के सक्रिय होते…
UGC New Exam Scheme 2026 | 11 Theory Papers in Second Year | 42 Credits Mandatory | Education News
कॉलेज छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट!* UGC की नई परीक्षा योजना के तहत अब सेकेंड ईयर में पहली बार 11…
MP Police को 20 पुलिस सेवा पदक! 2 अफसरों समेत 4 को विशिष्ट सेवा पदक | Independence Day 2026
स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर मध्यप्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित पुलिस…
