महू के किशनगंज में दुकान से गैस टंकी, सिगरेट-गुटखा और नकदी चोरी

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित मारुति नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। देवकृपा होटल के पास स्थित एक दुकान से अज्ञात बदमाश गैस टंकी, सिगरेट और गुटखा के पैकेट, भट्टी सहित ₹1,000 नकद चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹9,500 बताई गई है। फरियादी प्रिया तिवारी की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *