इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र स्थित एक बॉयज हॉस्टल में चोरी की वारदात सामने आई है। रात के समय कमरे में सो रहे 3 छात्रों के 3 लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सुबह सामान गायब मिलने पर छात्रों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर हॉस्टल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्या हॉस्टल में छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर के बॉयज हॉस्टल में चोरी | 3 छात्रों के लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हुआ चोर
