महू में बाल्टी रखने को लेकर विवाद, 65 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट और धमकी का आरोप

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र की श्रीनाथ टाउनशिप, भाटखेड़ी में घर के बाहर बाल्टी रखने की बात को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। फरियादी प्रकाश मंडलोई (65), निवासी श्रीनाथ टाउनशिप ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पियुष यादव और लक्की यादव ने बाल्टी रखने की बात पर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। फरियादी की शिकायत पर किशनगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *