इंदौर के चंदन नगर–धार रोड पर नो एंट्री में घुसा ओवरलोड ट्रक, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

इंदौर के चंदन नगर–धार रोड पर नो एंट्री के दौरान एक ओवरलोड ट्रक के प्रवेश करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस की मौजूदगी में प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश को लेकर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि 4 दिन पहले एक व्यक्ति बड़े ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और नो एंट्री के नियमों के पालन को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से सवाल किया है कि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई कब की जाएगी और ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *