इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आजाद नगर निवासी नीरज राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, केवी रोड स्थित सम्मति हायर सेकेंडरी स्कूल के पास आरोपी की सुजुकी एक्सेस स्कूटर की डिक्की से 14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसकी कीमत करीब ₹1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। स्कूटर सहित कुल ₹2 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया। खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट और अनैतिक व्यापार सहित अलग-अलग मामलों में पहले से 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब ड्रग्स सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
इंदौर में 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 10 मामले | Indore News
