इंदौर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में एक युवती न्याय की मांग लेकर पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चाचा-चाची के पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पर उसकी चाची के भाई और उसके साथियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। युवती का कहना है कि उसने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने प्रशासन से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप पीड़िता के हैं। मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना शेष है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करें।
Indore News | जनसुनवाई में पहुंची युवती, घर में घुसकर मारपीट और धमकियों का आरोप | Indore Jansunwai
