दिवाली से पहले राजवाड़ा पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडिशनल कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

दिवाली से पहले इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में बाजारों की भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडिशनल कमिश्नर आर.एस. मिश्रा ने क्षेत्र का दौरा कर पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फुटकर व्यापारियों के लिए निर्धारित स्थान पर लाइन खिंचवाने और दुकानों को उसी सीमा के भीतर लगाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क पर अव्यवस्था न हो और यातायात सुचारू बना रहे। इसके अलावा बाजार में आने वाले लोगों की सुरक्षा, सामान की चोरी रोकने और गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब देखना होगा कि दिवाली की खरीदारी के दौरान प्रशासन की यह व्यवस्था कितनी प्रभावी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *