इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में कोहू ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक ललित की मौत हो गई। मृतक परवलिया का निवासी था और लोडिंग वाहन क्रमांक MP 09 CG 3655 में सवार होकर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसी दौरान वाहन का अगला पहिया पंचर हो गया, जिसके बाद दुर्घटना हुई। हादसे में ललित को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर के कनाड़िया में सड़क हादसा, लोडिंग वाहन का पहिया पंचर होने के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत
