इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, डीजे और मोडिफाइड साइलेंसर पर चालानी कार्रवाई

इंदौर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों और निर्धारित मानकों से अधिक आवाज करने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। त्योहारों के दौरान बजने वाले डीजे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर भी नजर रखी जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *