इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलाश परिसर में 23 वर्षीय अंजलि थापा की 8वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे के खिलाफ FIR दर्ज की है। घटना 24 अक्टूबर की है। अंजलि फ्लैट नंबर 801 में अजय के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, जांच, तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों के बयानों में युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना किए जाने के आरोप सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी घटना से करीब 24 घंटे पहले के चोट के निशान मिलने की बात कही गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में लिव-इन पार्टनर पर FIR, प्रताड़ना के आरोप
