महू के ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, एसडीएम विनोद राठौर ने दिए सख्त निर्देश

महू तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना डिग्री और वैध अनुमति के मरीजों का इलाज करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम विनोद राठौर ने ऐसे कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान बिना आवश्यक योग्यता और अनुमति के इलाज करते पाए जाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पूर्व में सील किए गए क्लीनिकों के दोबारा संचालित होने की जानकारी मिलने पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *