इंदौर ग्रामीण जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर महुआ की हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम चोरल की आवास कॉलोनी में आरोपी अशोक पिता बाताराम गावड़, उम्र 27 वर्ष, के घर के सामने से प्लास्टिक की कैन में रखी शराब बरामद की गई। पुलिस ने जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,250 रुपये बताई है। मामले में विधिवत पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिमरोल पुलिस ने 15 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की, 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
