इंदौर के राऊ एबी बायपास रोड पर मेडिकैप्स के पास सड़क पर कीचड़ जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इस वजह से आम लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अब तक 3 वाहन चालक कीचड़ के कारण फिसलकर गिर चुके हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ कहां से आया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
राऊ एबी बायपास पर मेडिकैप्स के पास सड़क पर कीचड़, यातायात प्रभावित; 3 वाहन चालक फिसले
