महू के खेड़ापति हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर 25 हजार से अधिक की नकदी ले जाने का अनुमान

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर चौराहे स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे चोरी की वारदात हुई। एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घुसा और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की रकम 25 हजार रुपये से अधिक होने का अनुमान है। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद किशनगंज थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *