इंदौर में 11.03 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 31 आपराधिक मामले दर्ज

इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय रोहित उर्फ चिकना, निवासी भागीरथपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम ISBT, MR-10 क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 11.03 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उससे ड्रग्स सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *