इंदौर के श्यामनगर में अवैध पटाखों का कारोबार पकड़ा, पुलिस ने 1 लाख रुपये की सामग्री जब्त की

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर में पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने के आरोप में मनोज नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर के बरामदे से पटाखों की बिक्री कर रहा था। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर नजर रखने के दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर दबिश देकर कार्रवाई की और करीब 1 लाख रुपये की पटाखा सामग्री जब्त की। लाइसेंस मांगने पर आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *