त्योहारी सीजन में मध्यप्रदेश के GST राजस्व में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अक्टूबर 2026 में प्रदेश का GST कलेक्शन ₹3,768 करोड़ रहा, जबकि अक्टूबर 2025 में यह ₹2,911 करोड़ था। पोस्ट-सेटलमेंट IGST में भी 17% की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर GST राजस्व की औसत वृद्धि 16% रही। अन्य राज्यों में आंध्रप्रदेश में 24%, केरल में 23%, राजस्थान में 16%, कर्नाटक में 14% और तेलंगाना में 14% की वृद्धि दर्ज की गई। इस तुलना में मध्यप्रदेश 29% की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। क्या त्योहारी सीजन की खरीदारी ने मध्यप्रदेश के GST कलेक्शन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई? अपनी राय कमेंट में बताएं।
MP GST Collection में 29% की बढ़ोतरी | अक्टूबर में ₹3,768 करोड़ पहुंचा राजस्व
