इंदौर के मूसाखेड़ी में वृद्धा से ₹4.5 लाख के जेवर लूटे, CCTV में कैद हुए 3 बदमाश

इंदौर के मूसाखेड़ी में दिनदहाड़े 70 वर्षीय गंगाबाई से करीब ₹4.5 लाख के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 3 बदमाशों ने पता पूछने के बहाने वृद्धा को अपने झांसे में लिया। इसके बाद पीलिया की दवा पूछने के बहाने उन्हें पुलिस पेट्रोल पंप तक ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने पाउडर फूंककर वृद्धा को बेसुध किया और उनके जेवर उतारकर फरार हो गए। गंगाबाई मंदिर से फूल लेने के लिए निकली थीं। दुकानों के CCTV कैमरों में तीनों बदमाश कैद हुए हैं और फुटेज में एक आरोपी का चेहरा भी साफ नजर आने की जानकारी है। आजाद नगर पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूसाखेड़ी में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की दूसरी वारदात सामने आने से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *