इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में जिम के बाहर खड़ी महिला की कार का कांच फोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी कार पार्क कर जिम गई थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने कार का कांच फोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब ₹1.50 लाख रखे हुए थे। जिम से बाहर आने पर महिला को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। आपके क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है? कमेंट में बताएं।
इंदौर में जिम के बाहर कार का कांच फोड़कर ₹1.50 लाख चोरी, CCTV से आरोपी की तलाश
