महू के कोदरिया में सफाई व्यवस्था बदहाल: पूरी सड़क पर गंदा पानी, ग्राम पंचायत की अनदेखी से रहवासी परेशान

महू के ग्राम कोदरिया की केशव नगर कॉलोनी में नालियां जाम होने के कारण सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा हो रहा है और पूरी सड़क पर फैल गया है। इसके कारण रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास गंदगी और बदबू फैलने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। रहवासियों का आरोप है कि समस्या के बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि तत्काल नालियों की सफाई करवाई जाए, सड़क पर भरे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए। अब सवाल यह है कि ग्राम पंचायत इस समस्या के समाधान के लिए कब ठोस कार्रवाई करेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *