🚨 नशे के खिलाफ उज्जैन रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उज्जैन रेंज के उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा जिलों के 117 प्रकरणों में जब्त लगभग 22.49 क्विंटल मादक पदार्थ का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 करोड़ बताई गई है। इनमें उज्जैन जिले के 39 प्रकरणों में जब्त 3 क्विंटल 66 किलो 988 ग्राम मादक पदार्थ भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करें।
उज्जैन रेंज में 22.49 क्विंटल मादक पदार्थ नष्ट | अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹1.80 करोड़ | MP Police Action
