महू के पातालपानी में हादसों को न्योता देते पर्यटक | 2011 की त्रासदी से भी नहीं ले रहे सबक |Mhow News

महू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी से लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक स्थानों तक पहुंच रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि जिस स्थान पर पर्यटक बैठे नजर आए, वहीं वर्ष 2011 में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से पांच लोग बह गए थे। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 📌 अपील: बारिश के मौसम में पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें।